
रायपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए धान खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है.धान खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज थी, लेकिन सर्वर में लगातार समस्या आने के कारण प्रदेशभर से हजारों की संख्या में किसान आज की तारीख तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे भुईयां पोर्टल के सर्वर में लगातार आ रही तकनीकी परेशानियों के चलते किसान बार-बार समिति के कर्मचारियों के पास जाते थे, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते निराश होकर लौट आते थे से में किसान अपने धान की बिक्री को लेकर बहुत चिंतित थे.

