
धमतरी न्यूज़ धमाका /// बीते कुछ समय से तेंदुए के हमले से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, आज तेंदुए के कैद होने लोगों में थोड़ी राहत जरूर है वहीं लोगों की माने तो अभी और भी तेंदुआ की मौजूदगी है. इधर तेंदुआ की मौजदूगी से लोगों में लगातार दहशत देखा जा रहा था तो वहीं वन विभाग की टीम भी तैनात होकर लगातार लोगों को समझाइश दिए जा रही थी जिससे किसी प्रकार की जान ,माल की क्षति ना हो. बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे पिंजरा लगाया था जिसमें फिर एक तेंदुआ फंसा है जिसे टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा.
