रायपुरछत्तीसगढ

गुड़ाखू फैक्ट्री में हादसा,संचालकों पर एफआईआर दर्ज

रायपुर न्यूज़ धमाका /// गुड़ाखू फैक्ट्री में साफ-सफाई के वक्त अचानक दुर्घटना में शुक्रवार को तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी. मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया था. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम भी किया गया है  हादसे के बाद अब फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया था. इसके अलावा परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी भी कंपनी देगी. ये हादसा गुड़ाखू फैक्ट्री में साफ-सफाई के दौरान हुआ था यहां हादसे से पुरषोत्तम साहू, नेतराम साहू और संतोष उइके नाम के तीन कर्मचारियों की मौत हुई थी. हादसे के बाद शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतकों के बच्चों की पढ़ाई का भी खर्च उठाने और लड़कियों की शादी का जिम्मा भी उठाने का वादा किया था शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री में हादसा तीन व्यक्तियों की मौत के प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा फ़ैक्टरी मालिक/संचालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 271/2021 धारा 304A IPC दर्ज किया गया है. प्रकरण में जांच जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!