
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा. अतिथियों के समक्ष यूगांडा के दल और आदिवासी नृत्य महोत्सव में दो प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विजेता नृतक दलों को पुरस्कृत करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे.कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार शामिल होंगे.

