राजस्थानक्राइम

कलयुगी मां ने बेटी को 30 लाख में तीन बार बेचा, नशे के इंजेक्शन देकर दिन में 40 बार होता था रेप

राजस्थान न्यूज़ धमाका /// बूंदी जिले में यह मामला सामने आया है.एक कलयुगी मां ने 9 साल की मासूम बेटी को 20 लाख में तीन बार बेटी का सौदा किया और उसे देह व्‍यापार के लिए दलालों को सौंप दिया. फिर दलालों ने उसे 10 लाख रुपए में डांस बार में बेच दिया. यहां से जैसे-तैसे वह बचकर वापस मां के पास पहुंची तो उसने फिर 10 हजार रुपए के लिए उसे देह व्‍यापार के नरक में धकेल दिया.14 अक्टूबर को किशोरी किसी तरह अपने 4 साल के भाई को लेकर घर से भागी. इसके बाद मांडलगढ़ थाने में किशोरी की जानकारी जुटाई गई. पुलिस के जानकारी करने पर पता चला कि किशोरी अपने भाई को लेकर महाराष्ट्र भाग गई है.

वहां लकड़गंज नागपुर पुलिस थाने में पहुंची किशोरी ने अपनी पूरी कहानी बताते हुए मां और दो दलालों के खिलाफ शिकायत दी.किशोरी ने आगे बताया कि मां ने 9 साल की उम्र में पहली बार बॉम्बे में उसे 20 लाख रुपए में बेचा था. यहां उसके साथ नशे के इंजेक्शन देकर दिन में 30 से 40 बार यौन शोषण किया जाता था. दूसरी बार उसे एक डांस बार में 10 लाख रुपए में बेचा. यहां भी उसके साथ यही सलूक हुआ. वहां से बचकर निकलने पर तीसरी बार में मां ने उसे 10 हजार रुपए में नागपुर में साड़ी की दुकान चलाने वाली महिला को बेच दिया. यहां महिला और उसका पति ग्राहकों से यौन शोषण करवाता रहा. खुद महिला का पति भी उसका यौन शोषण करता रहा. वहां से फिर वह एक ग्राहक की मदद से भागी, जिसके बाद एक साल तक उसके साथ रही.

जिसके बाद मां से संपर्क कर वापस घर लौट आई थी.किशोरी ने बताया कि उसकी मां ने रुपयों के लिए उसे बेचा था. बाल कल्याण समिति के कहने पर वह मां के साथ रहने चली गई थी. लेकिन, विवाह के नाम पर उसको फिर बेचने का प्रयास किए जाने का पता चला तो वह घर से भाग निकली. किशोरी को नागपुर पुलिस ने सोमवार को सीडब्ल्यूसी बूंदी को सौंप दिया. नागपुर पुलिस ने मामले में बूंदी व भीलवाड़ा में दबिश दी. पुलिस ने आरोपी मां सहित तीन लोगों पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस वांछित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!