जगदलपुरक्राइमछत्तीसगढ

अपने प्रेमी के घर गई बहन की हत्या , 6 गिरफ्तार

Story Highlights
  • सरपंच भाई ने पीटा, दीवार में मारा सिर , फिर हार्टअटैक से मौत बता कर जलाई चिता

कोंडागाँव न्यूज़ धमाका /// जिले के मड़कड़ा गांव की रहने वाली ललिता नाग 16 अक्टूबर को परिजन को बिना बताए अपने प्रेमी संतोष कार्रोम के घर कानागांव चली गई थी। जब इसकी खबर उसके बड़े भाई व मड़कड़ा गांव के सरपंच नारायण नाग को लगी तो वे उसी दिन अपने परिवार के अन्य सदस्यों व गांव के कुछ ग्रामीणों के साथ कानागांव गए। उस वक्त संतोष घर में नहीं था। सरपंच समेत परिवार के सदस्य संतोष के घर के अंदर गए और अपनी बहन के साथ मारपीट करने लग गए। नारायण ने अपनी बहन का सिर पकड़कर दीवार में टक्कर मारी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई थी।

इसके बाद उसे कार के माध्यम से कानागांव के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले, फिर उसे गांव के ही एक सिरहा के पास लेकर गए, जिसने बताया कि युवती की मौत हो गई है। घबराए परिजन लाश को लेकर मड़कड़ा गांव पहुंचे। इन्होंने गांव के अन्य ग्रामीणों को बताया कि हार्टअटैक से ललिता की मौत हो गई है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।पुलिस ने आरोपी मंगतु , रत्तुराम सलाम ,संतोष मरापी ,नाबालिग ,रूपसिंह नाग , नारायण नागसभी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।

कोंडागांव जिले के SDOP भूपत सिंह – ललिता के प्रेमी संतोष को जब 1 सप्ताह के बाद मौत की जानकारी मिली तो उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इरागांव थाना के जवानों ने सरपंच को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई। सरपंच ने अपना जुर्म कबूला और इस मामले में जो लोग शामिल थे सभी के बारे में बताया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!