
रायपुर न्यूज़ धमाका /// चोरी के ट्रकों को कटवाने के अपराध में पिछले 11 साल से जेल में बंद था. आरोपी तिल्दा नेवरा थाना इलाके से गिरफ्तार हुआ था. पुणे नासिक निवासी कैदी को रायपुर सेंट्रल जेल से इलाज के लिए अम्बेडकर अस्पताल लाया गया था.फरार कैदी का इलाज जेल प्रहरी संतोष साहू की निगरानी में चल रहा था.सके पहले 21 अक्टूबर को भी फरार हो गया था. कैदी को रायपुर जिला कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. इसके बाद रायपुर एसपी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. लापरवाही के मद्देनजर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था. राज्य के सबसे बड़े सरकारी अम्बेडकर अस्पताल की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान उठे हैं. मौदहापारा थाना में मामला दर्ज पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है

