छत्तीसगढकोंडागांव

28 से राज्यस्तरीय स्पर्धाओं के चलते कोण्डागांव बन जायेगी खेल नगरी,जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में 21 वीं राज्य स्तरीय शालये क्रीड़ा स्पर्धा 2021 की तैयारियों की विभागीय बैठक सम्पन्न, 28 से चार दिवसीय स्टेट लेवल स्पर्धा होगी कोण्डागांव में

आज 28 अक्टूबर दिन गुरुवार को स्थानीय विकासनगर स्टेडियम में आगामी प्रस्तावित राज्य स्तरीय स्कूल खेल स्पधा्र 2021 के तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी राजेष मिश्रा सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी की अध्यक्षता में तथा अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुयी। जिसमें गैर शासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

चार दिवसीय क्रीडा महोत्सव होगा जिला मुख्यालय में – 28 से 31 अक्टूबतर तक 04 दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन कोण्डागांव जिला मुख्यालय में होना है। कोण्डागांव जिला को इस आयोजन का सुअवसर प्राप्त हुआ है। इस आयोजन में राज्य भर से 750 विद्यार्थीगण तथा उनके संभाग के अधिकारी कर्मचारीगण सम्मिलित होंगे।
टेनिस-बाॅल क्रिकेट, मलखंब, तीरंदाजी तथा टेबल-टेनिस होगे सामिल – इस बार का आयोजन विभिन्न संभागों से चयनित होकर आने वाले दलों के मध्य होगा। कोण्डागांव जिला को जिन क्रीड़ा स्पर्धाओं का आयोजन करना है, उनमें टेनिस-बाॅल क्रिकेट, मलखंब, तीरंदाजी तथा टेबल-टेनिस की प्रतियोगिताएं शमिल हैं। प्रतिस्पर्धाएं बालक एवं बालिका के विभिन्न आयु वर्ग के अंतर्गत आयोजित होंगी। इन आयोजनों के लिये क्रीड़ा स्थलों तथा आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था स्वागत आदि की व्यवस्था युद्ध स्तर पर जारी है।

सौंपी गयी है सभी जिम्मेवारियां – सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की कत्र्तव्य नियत किये जा चुके हैं, तथा कार्य प्रगति पर है। कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय क्रीड़ा स्थल आड़काछेपड़ा पारा, डीएनके गा्रउण्ड, चैपाटी, विकास नगर स्टेडियम, विकास नगर स्टेडियम, शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल में मुख्य रूप से स्पर्धाएं सम्पन्न की जायेगी। जबकि कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला कोण्डागांव से कन्ट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!