
रायपुर न्यूज़ धमाका /// अवंति विहार मोड़ के पास तेज रफ्तार कार एक मवेशी को मारते हुए पेड़ से टकराकर सब्जी दुकान में घुस गई. इसके बाद कार में अचानक आग लग गई. इस आग में मवेशी की भी जलकर मौत हो गई. वहीं आग के बाद कार सवार लोगों में से तीन युवक झुलस गए, जिसमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई. ये हादसा मरीन ड्राइव से तेलीबांधा की तरफ जाने वाले रास्ते में हुआ है. 3 सवार झुलस गए. जिसमें 1 की मौत हो गई और 2 कार सवार लोगों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है

