दुर्गछत्तीसगढ

दुर्गः शीला होटल होटल में लगी आग

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// इंदिरा मार्केट के बीच बाजार स्तिथ बहु मंजिला इमारत शिला होटल में अल सुबह 4 बजे के करीब आग लग गई हादसे में 3 कर्मचारी आग की चपेट में आ आकर घायल हो गए हैं. तीनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार जारी है. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है मौके पर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल पहुंचे. उन्होंने आग पर तत्काल काबू पाने के लिए एहतियाती उपाय करने कहा है. वहीं हालात को देखते हुए राजनांदगांव से फायर ब्रिगेड के वाहन मंगाने की खबर है. वोरा ने कहा है कि यह मार्केट का घना इलाका है, यहां आपदा प्रबंधन के समुचित उपाय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आसपास की दुकानों को सुरक्षित रखते हुए तत्काल आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर किये जाएं यह पूरा परिसर और आसपास का इलाका सघन है. तत्काल आग पर काबू न पाने की स्थिति में आग फैलकर आसपास की दुकानों को चपेट में ले सकती है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!