रायपुरछत्तीसगढ

परेशान मितानिन की शिकायत पर महिला आयोग ने युवक पर कार्रवाई करवाई FIR

रायपुर न्यूज़ धमाका /// महिला आयोग दफ्तर में बुधवार को सुनवाई हुई तो सामने आया, जिस युवक की शिकायत हुई है वह इलेक्ट्रॉनिक्स में MSC पास है। शिकायत करने वाली महिला मितानिन है उसके पड़ोस में रहती है। शिकायत में कहा गया, आरोपी उसे डायन, टोनही कहकर बदनाम करता है। अपने बचाव में युवक ने कहा, मोहल्ले में डूमर के पेड़ से दुर्गंध आती है और सांस लेना मुश्किल है। उसने उस पेड़ को काटने का आवेदन दिया है। उसकी पड़ोसी मितानिन उस पेड़ को कटने से बचाना चाहती है। इसकी वजह से जादू-टोने की बात आई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा, सभी तथ्यों को सुनने के बाद साफ हो गया है, युवक स्वयं निठल्ला घर में बैठा हुआ है और कोई कार्य नहीं करता है। वह महिला को जादू टोना के नाम से लगातार परेशान कर रहा है। ऐसे में इसकी जांच पुलिस से कराने के पूरे तथ्य मौजूद हैं। आयोग ने महिला से कहा कि वह आयोग में पेश किए गए सभी दस्तावेज लेकर पुरानी बस्ती थाने जाए और युवक के खिलाफ टोनही प्रताड़ना कानून के तहत FIR दर्ज कराए। बुधवार की सुनवाई में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य शशिकांता राठौर और अनीता रावटे मौजूद रहीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!