भोपाल

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव स्पेशल ट्रेन का नंबर बदला: दानापुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस 1 सितंबर से नियमित

01 सितम्बर 2026 //

भोपाल न्यूज़ धमाका – दानापुर से सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन अब नियमित रूप से संचालित होगी। रेलवे ने ट्रेन को नया नंबर जारी किया है।

दानापुर से सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन अब नियमित रूप से संचालित होगी। रेलवे ने ट्रेन को नया नंबर जारी किया है। अब गाड़ी संख्या 03251/03252 की जगह यह ट्रेन 22365/22366 नंबर से प्रतिदिन चलेगी। इससे बिहार, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 22365 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस 1 सितंबर 2026 से प्रतिदिन दानापुर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12:10 बजे सतना, सुबह 3:25 बजे जबलपुर और सुबह 7:20 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 22366 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस 3 सितंबर 2026 से प्रतिदिन रात 11:50 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5:50 बजे इटारसी, सुबह 9 बजे जबलपुर और दोपहर 1 बजे सतना पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित स्टेशनों से होते हुए चौथे दिन रात 12:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर भी ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, ओंगोल, गुडुर, पेरम्बूर, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट और व्हाइटफील्ड स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में 24 कोच होंगे। इनमें 2 एसी टू-टियर, 3 एसी थ्री-टियर, 10 स्लीपर, 7 सामान्य श्रेणी और 2 एलएलआरडी कोच शामिल हैं। यात्री समय-सारिणी और सीट उपलब्धता की जानकारी एनटीईएस या रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा से ले सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!