
बलौदा बाजार न्यूज धमाका – दशहरा अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर सोमवार सुबह बलौदा बाजार के एक स्कूल परिसर में झाड़ियों में 19 वर्षीय युवक प्रकाश कुमार बंछोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक 1 अक्टूबर से लापता था।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का फॉरेंसिक निरीक्षण किया। मृतक की पहचान ग्राम डमरू निवासी प्रकाश कुमार बंछोर (पिता: चंदन कुमार) के रूप में हुई। परिजनों ने 4 अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रारंभिक जांच में युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि होगी।
पुलिस ने बताया कि शव कुछ दिन पुराना और सड़न की अवस्था में था। जांच के लिए एफएसएल टीम भी बुलाई गई है।
