
जशपुर न्यूज धमाका – पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम मोहम्मद तकीम खान (28 वर्ष) है, जो साईं टांगर टोली, थाना लोदाम का निवासी है।
पुलिस ने तकीम खान को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेरा बंदी कर उसे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिनका कुल वजन 1.095 ग्राम है और अनुमानित कीमत ₹30,000 बताई गई है।
आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ब्राउन शुगर कहां से ला रहा था और इस आपराधिक नेटवर्क में और कौन शामिल हैं।
कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारी: थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक मोरिस किस्पोट्टा, धनसाय राम और राजेश गोप।
जशपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन आघात’ जारी रहेगा।
