
कोण्डागांव न्यूज धमाका –
- 2 अक्टूबर 2025 को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाई गई नाबालिग पीड़िता 8 माह की गर्भवती पाई गई।
- पीड़िता ने बताया कि देवनाथ नेताम (26 वर्ष, सोनाबेड़ा निवासी) ने 2 दिसम्बर 2024 से उसके साथ बार-बार जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
- परिजनों की शिकायत पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 125/2025 दर्ज किया गया।
- धाराएँ: भारतीय न्याय संहिता 64(2)(1)(M), 65(1), 351(3) एवं पॉक्सो एक्ट धारा 6
- पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में सोनाबेड़ा प्लाटपारा से गिरफ्तार किया।
- आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, 2 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया।



