कोरबाक्राइमछत्तीसगढ

लड़का पैदा नहीं होने पर शिक्षिका की कर दी हत्या, चाचा और पति गिरफ्तार

कोरबा न्यूज़ धमाका ///  एक शिक्षक ने दो लड़की के बाद लड़का पैदा नहीं होने पर पत्नी शिक्षिका की हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने में उसके चाचा ने भी साथ दियाशिक्षक पति नारायण राठौर की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका खुशबू उर्फ रानी राठौर ने ज़हर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था. जहर सेवन के बाद महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से रेफर करने के बहाने एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते वक्त पति ने चाचा से साथ पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी आरोपी पति नारायण प्रसाद राठौर ने चाचा बसन्त कुमार राठौर के साथ मिलकर बड़े ही शातिराना अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी इस कारतूत का खुलासा हो गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर पति और उसके चाचा ने हत्या करना कबूल किया. पुलिस ने 302 का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया है

उरगा थाना प्रभारी विजय चेलक ने बताया कि

जांजगीर-चांपा जिले निवासी सिवनी खुशबू उर्फ रानी राठौर देवलापाठ में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी. पास के ही जर्वे गांव में उसका पति नारायण राठौर भी शिक्षक के पद पर पदस्थ है. दोनों एक ही वाहन में स्कूल आया जाया करते थे. पति-पत्नी के बीच लड़का पैदा नहीं होने की बात को लेकर विवाद होता रहता था. चरित्र पर भी शंका करता था. इसी बात से प्रताड़ित होकर शिक्षिका खुशबू उर्फ रानी राठौर ने जहर सेवन कर जान देने की कोशिश की थी शिक्षिका को जांजगीर चांपा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से दूसरे अस्पताल रेफर करवा कर ले जा रहे थे. इसी दौरान पति और चाचा ने मिलकर एम्बुलेंस में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. जब इस मामले में मृतिका के मायके वालों ने पुलिस को शंका जाहिर की, तब पूछताछ किया गया. वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!