
दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एरिया डोमिनेशन पर निकले जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गए, जिसमें दो जवान घायल हो गए।
एरिया डोमिनेशन के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, 195वीं बटालियन की कंपनी मालेवाही और सातधार के बीच नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान सातधार पुल के पास जवान प्रेशर IED की चपेट में आ गए।
घायलों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश शामिल हैं।
रायपुर एयरलिफ्ट कर कराया जा रहा इलाज
दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। दंतेवाड़ा SP गौरव रॉय ने घटना की पुष्टि की है।
