छतीसगढ़रायपुर

CSCS को जल्द मिलेगा नया रायपुर क्रिकेट स्टेडियम, खेल मंत्री अरुण साव ने दिए संकेत

CSCS को जल्द मिलेगा स्टेडियम, खेल मंत्री अरुण साव ने संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान दिए संकेत…

रायपुर न्यूज धमाका – नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का संचालन और रखरखाव जल्द ही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) को सौंपा जा सकता है। राज्य के खेल और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव ने बुधवार को CSCS पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान इस संबंध में सकारात्मक संकेत दिए।

दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद होगा हस्तांतरण

खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि स्टेडियम का दस्तावेजी काम पूरा होने के बाद इसकी जिम्मेदारी औपचारिक रूप से CSCS को सौंप दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार का रुख खेलों को बढ़ावा देने के प्रति सकारात्मक है और आने वाले महीनों में न सिर्फ क्रिकेट बल्कि अन्य खेलों के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय मैचों की तैयारी शुरू

CSCS पदाधिकारियों ने मुलाकात के दौरान दिसंबर-जनवरी में BCCI द्वारा आवंटित अंतरराष्ट्रीय मैचों की तैयारियों पर चर्चा की। फिलहाल, स्टेडियम का मेंटेनेंस CSCS कर रहा है, जबकि मरम्मत और निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग संभाल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के लिए स्टेडियम को तैयार करने में लगभग 15 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

स्टेडियम का संचालन CSCS को सौंपने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बैठक में CSCS अध्यक्ष जुबिन शाह, विजय शाह, राजेश दवे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!