
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवती और दो युवक घायल हो गए। हादसा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सामने हुआ।
हादसे की जानकारी
CSP लंबोदर पटेल ने बताया कि कार में तीन लड़कियां सवार थीं, जिनमें से एक युवती घायल हुई है। वहीं बाइक पर सवार दो युवक भी दुर्घटना में घायल हो गए।
पुलिस और इलाज की व्यवस्था
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।



