छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 25 लाख की हेरोइन के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 1.25 लाख कैश जब्त

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 लाख रुपए की हेरोइन और 1.25 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। कुल 31.25 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

धमधा रोड पर हुई घेराबंदी

थाना मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में सवार होकर मादक पदार्थ चिट्टा बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर मोहन नगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने धमधा रोड सब्जी मंडी के पास घेराबंदी की और कार को रोककर तस्करों को पकड़ा।

बरामदगी और गिरफ्तार आरोपी

तलाशी के दौरान पुलिस को 246 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई। इसके अलावा तस्करों के पास से 1.25 लाख रुपए नकद और एक कार भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • उज्जवल सिंह उर्फ गोलू (32) – जामुल निवासी
  • मोन्टी अरोरा (32) – भिलाई निवासी
  • रजत पाण्डेय (27) – सुपेला निवासी
  • राहूल सिंह (32) – भिलाई निवासी
  • लोकेश कुमार ओगरे (26) – भिलाई निवासी
  • जगतार सिंह (36) – खुर्सीपार निवासी

सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(ख) और 27 क के तहत मामला दर्ज किया गया है।

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत कार्रवाई

दुर्ग पुलिस नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन विश्वास” अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई तस्करों की सप्लाई चैन को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ा कदम है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!