
बलौदा बाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और कहा कि ग्राम पंचायत चकरवाय की अनदेखी कर केवल तोरा गांव में खरीदी केंद्र बनाना किसानों के हित में नहीं है।
किसानों की दलील
- ग्राम पंचायत चकरवाय, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तुलसी के अंतर्गत आता है और यहां के किसान धान बेचते हैं।
- शासन ने चकरवाय और तोरा दोनों को अलग-अलग खरीदी केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आदेश केवल तोरा गांव के पक्ष में हुआ।
- किसानों ने आपत्ति जताई कि चकरवाय पंचायत की आबादी 2400 है और यहां का पंजीकृत रकबा 572.20 हेक्टेयर है।
- जबकि तोरा गांव का रकबा केवल 230.55 हेक्टेयर है। ऐसे में बड़े क्षेत्रफल वाले चकरवाय को नजरअंदाज करना गलत है।
किसानों का तर्क
किसानों का कहना है कि तोरा गांव पहले चकरवाय पंचायत का आश्रित ग्राम रहा है। इस स्थिति में चकरवाय में अलग से खरीदी केंद्र खोले जाने से न सिर्फ किसानों को सुविधा होगी बल्कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
चेतावनी भी दी
किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में वे समर्थन मूल्य पर धान बेचने से इंकार कर देंगे और खरीदी प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे।

