
बिलासपुर न्यूज धमाका – रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद पड़े खंडहरनुमा स्कूल से 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी की लाश बरामद हुई। बच्चा पिछले 15 दिनों से लापता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
परिजनों का आरोप:
परिजनों ने चिन्मय की मौत को हत्या बताया और पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय पर गंभीरता से तलाश की जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
