
रायपुर न्यूज धमाका – नवा रायपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने वाले 9 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से 7 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।
हाल ही में इन युवकों का स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये फिर से स्टंट करने की तैयारी में हैं। इसी आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस ने बताया कि इन करतबों से न केवल राइडर्स बल्कि राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। सभी आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- सागर भारती (22), मंदिर हसौद, रायपुर
- शेखर निषाद (24), अभनपुर, रायपुर
- दानिश कुरैशी (18), महासमुंद
- मुकेश चंद्राकर (21), भनपुरी, रायपुर
- विशाल चंद्रवंशी उर्फ़ विक्की (23), धरसींवा, रायपुर
- एवज देवांगन उर्फ़ एजे (21), बीरगांव, रायपुर
- तुषार निषाद (21), उरला, रायपुर
- रवि बैरागी (24), गुढ़ियारी, रायपुर
- टिकेश्वर साहू (23), उरला, रायपुर
पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की है कि सड़क पर किसी भी तरह का स्टंट न करें और वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें – दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
