
कवर्धा न्यूज धमाका – कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला रस्सी लेकर आत्महत्या करने की नीयत से पहुंच गई। महिला का आरोप है कि वह पिछले 40 वर्षों से अपनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, महिला सीधे कलेक्टर कक्ष के सामने पहुंची और रोते-बिलखते अपनी व्यथा सुनाई। उसने कहा कि थक-हारकर अब उसके पास जान देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल महिला को समझाया और रस्सी को अपने कब्जे में ले लिया।
घटना के बाद प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही और लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान में हो रही देरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
