छतीसगढ़कोंडागांव

जिला न्यायाधीश ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की समीक्षा बैठक ली

कोण्डागांव न्यूज धमाका – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के न्याय रक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कौंसिलों के कार्य, भर्ती प्रक्रिया और विधिक सहायता प्रणाली की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था।

बैठक में न्याय रक्षकों को जरूरतमंदों तक निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता पहुँचाने, प्रचलित मामलों की निगरानी, तथा अभिरक्षाधीन बंदियों के प्रकरणों में प्राथमिकता से पैरवी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रतिमाह जेल निरीक्षण कर बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इस दौरान NALSA लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम योजना, 2022 के नियम और क्रियान्वयन प्रक्रिया पर भी विस्तृत चर्चा हुई। न्यायाधीश चतुर्वेदी ने कार्यप्रणाली के अंतर्गत न्याय रक्षकों को अवैधानिक संपर्क और परितोषिक से दूर रहते हुए, स्वतंत्र अधिवक्ताओं के कार्यक्षेत्र में अनधिकृत हस्तक्षेप न करने की समझाइश दी।

बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चन्द्रा, FTSC POCSO की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री गायत्री साय सहित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के न्याय रक्षक उपस्थित रहे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!