देश

देशवासियों में एकता का भाव जवाने वाले इस प्रसिद्ध गीत को Indian Railways ने नए रूप में लांच किया है

उद्घाटन 12 मार्च को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

देश न्यूज़ धमाका । Indian Railways का बनाया यह Mile Sur Mera Tumhara 13 भाषाओं में जारी किया गया है। इसमें रेलवे की उपलब्धियों को दिखाया गया है। Mile Sur Mera Tumhara (मिले सुर मेरा तुम्हारा)….80 और 90 के दशक में यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस बार रेलवे कर्मचारियों द्वारा गाए गए नए संस्करण में शीर्ष खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को शामिल किया गया है। इनमें शटलर पीवी सिंधु भी शामिल हैं। उस सयम जिन लोगों ने यह गाना सुना, आज भी उनके मन में यादें ताजा हैं। Indian Railways ने नए रूप में लांच किया Mile Sur Mera Tumhara गाना, देखिए नया और पुराना वीडियो । भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में रेल मंत्रालय ने इस बेहद लोकप्रिय गीत का नया संस्करण जारी किया है। Mile Sur Mera Tumhara का पहला प्रसारण 1988 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया था। गाने में तब की नामी हस्तियों यानी उस समय के प्रमुख भारतीय अभिनेताओं, खिलाड़ियों और संगीतकारों को दिखाया गया था। यह “आजादी का अमृत महोत्सव” पहल का एक हिस्सा है, जिसका उद्घाटन 12 मार्च को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। जारी किए गए वीडियो क्लिप को खूब पसंद किया जा रहा है। नीचे देखिए वीडियो। रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो जारी किया है। वीडियो की शुरुआत पीएम मोदी के यह कहते हुए होती है कि रेलवे देश को विकास की गति और गति प्रदान करेगा और रेलवे के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य की एक झलक पेश करेगा। अंत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और आला अधिकारी राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!