कोंडागांवछत्तीसगढ

कोंडागांव में शैक्षिक स्तर और लर्निंग लॉस जांचने का होगा सर्वे, सर्वे के पहले दिया गया प्रशिक्षण

कोंडागांव न्यूज़ लॉकडाउन के दौरान बच्चों की लर्निंग लॉस एवं शैक्षणिक स्तर को जांचने के लिए कोंडागांव जिले में सर्वेक्षण किया जाएगा। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर शैक्षिक स्तर में सुधार के दिशा में कदम उठाए जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में सर्वेक्षण डाइट के छात्र अध्यापकों और स्थानीय स्वयंसेवकों के माध्यम से कराया जाएगा ।

दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

जिले के चयनित गांव में जाकर बच्चों एवं पालकों से चर्चा करके सर्वेक्षण के पहले तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। दिनांक 5 से 7 अक्टूबर तक स्वयंसेवकों को जिला स्तरीय ट्रेनिंग दिया गया है। इसके पश्चात चयनित 30 गांव में पहले चरण में सर्वेक्षण होगा। फिर दूसरे चरण में 30 गांव का सर्वेक्षण किया जाना है। कुल 60 गांव में कोंडागांव जिले से सर्वेक्षण किया जाएगा। कोंडागांव के बीआरसी भवन कोंडागांव में तीन दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया , जिसमें डाइट छात्रध्यापक एवं स्वयंसेवक शामिल हुए।

हर गांव में 20 घर होगें सर्वे में सामिल

छात्राध्यापक एवं स्वयंसेवक प्रत्येक गांव के रैंडम नियम से 20 घरों का चयन कर सर्वेक्षण किया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद दो चरणों में होगा सर्वेक्षण । पहले चरण में 9 से 10 अक्टूबर तक तथा दूसरे चरण में 17 से18 अक्टूबर तक जिला के गाँव स्तर का सर्वेक्षण किया जाएगा । शिक्षा के क्षेत्र में असर द्वारा हर साल सर्वेक्षण किया जाता है।

ये जानने की होती है कोशिश

सर्वे के माध्यम से प्रत्येक वर्ष यह जानने की कोशिश की जाती है कि क्या ग्रामीण भारत के बच्चे विद्यालय जाते हैं। क्या सरल पाठ पढ़ पाते हैं। क्या बुनियादी गणितीय करने में सक्षम है । रायपुर राज्य पर असर सर्वेक्षण के समन्वयक श्रीमती विद्या डांगे एवं डेकेष्वर वर्मा के नेतृत्व में कराया जाएगा। कोंडागांव जिला प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मास्टर ट्रेनर के रूप में टिकेष्वर सोनवंशी गुलाब साहू ,प्रकाश सोनी, चेतन दीवान गोदावरी यदु ने सम्पन्न कराया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!