गरियाबंदछत्तीसगढ

ऑनलाइन ठगी के मास्टर माइंड सहित 4 गिरफ्तार

गरियाबंद न्यूज़ पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के चार आरोपियों समरुद्दीन अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, दिलकश अंसारी और समीना अंसारी को गिरफ्तार किया है उनमें से कोई ज्यादा पढा लिखा नही है। ठगी का मास्टरमाइंड दिलकश अंसारी 8वी पास है तो महिला ठग समीना अंसारी अंगूठा छाप है पीड़िता शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया और झारखंड से 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियो में एक महिला भी शामिल है। इस मामले में चारों आरोपी पढ़े लिखे नहीं है, मास्टर माइंड 8वीं पास है 8 वीं पास ठग दिलकश अंसारी ने खुद को एक बैंक का कर्मचारी बताते हुए शिक्षिका ममता ठाकुर को एटीएम बनवाने के लिए फोन किया। फिर बैंक से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल कर अपने मोबाइल में मोबीक्विक हाउसिंग डॉटकॉम वॉलेट आईडी के जरिए शिक्षिका के खाते से 72600 रुपए अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। शिक्षिका की शिकायत पर राजिम पुलिस ने झारखंड निवासी दिलकश अंसारी और उसके 3 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!