गरियाबंदछत्तीसगढ

पुलिस ने फरार गांजा तस्कर 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

गरियाबंद न्यूज़ सफेद रंग के सेन्ट्रो कार कमाकं सीजी 04 एनजी 4134 के चालक द्वारा पुलिस पार्टी को सामने देखकर वाहन को रोड पर ही छोड़कर वाहन की चाबी लेकर फरार हो गया था जहां मौके पर छुरा पुलिस टीम द्वारा वाहन का तलाशी कर वाहन के अंदर से पांच प्लास्टिक बोरी में 44 पैकेट में कुल 73.370 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 7,37,700 व गाड़ी के ड्राईवर सीट के बाजू वाली सीट के नीचे एक काला रंग के बैंग के अंदर एक देशी पिस्टल , एक नग मैगजीन व चार नग जिंदा कारतूस कीमती 15,000 रूपये को बरामद कर वाहन क्रमांक सीजी 04 एनजी 4134 कीमती 4,00000 रूपये को जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना छुरा में मामला पंजीबद्ध कर पता तलाश की जा रही थी पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के मार्गदर्शन , संतोष महतो एवं संजय ध्रुव के थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा के नेतृत्व वाली टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की जप्त वाहन से मिले सुराग से पतासाजी करते हुए करते हुए अलग अलग स्थान पर छापामार कार्यवाही कर आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 20 ख ( ii ) नारकोटिक एक्ट एवं धारा 25 ,आर्म्स एक्ट के तहत् न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । उपरोक्त कार्यवाही में थाना छुरा के 0 श्रवण विश्वकर्मा , प्रधान आरक्षक खिलेश्वर कश्यप , आरक्षक माधव साहू , हरिहर साहू , शिवदयाल नागेश , दयानंद गौर , राजेन्द्र गायकवाड , नरेन्द्र साहू , पुष्पेन्द्र साहू की सराहनीय भूमिका रही । सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 04 एनजी 4134 कीमती 4,00000 / रूपयें 02. 73.370 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 7,37,700 रूपयें । 03. एक नग देशी पिस्टल , 01 मैगजीन जिसमें चार नग जिंदा कारतूस भरा हुआ कीमती 15,000 किमत 11,48,700 रूपया। गिरफ्तार आरोपी :: मुकेश साहू पिता शंकर साहू 32 वर्ष एमजी नग वार्ड क्रमांक 16 कांकेर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर छग का है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!