कोरबा न्यूज़ – छत्तीसगढ़ में हनी ट्रैप में फंसाकर झारखंड के युवक मोहम्मद वसीम अंसारी के 20 टुकड़े कर ठिकाने लगाने के मामले का पुलिस ने राजफाश किया है। वारदात को दो जुलाई को अंजाम दिया गया था।
इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक राजा खान व उसके साथ लिव-इन में रहने वाली किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि राजा खान ने ही वसीम को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची थी।
किशोरी की मदद से जाल में फंसाया
पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोरी से कहकर इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हुए वसीम को अपने जाल में फंसाया, फिर अपने घर पर बुलाकर बकरा काटने वाले धारदार हथियार से उसके 20 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने इन टुकड़ों को बोरी व पिट्ठू बैग में भर कर ठिकाने लगा दिया।
बाकी के अंगों की तलाश
पुलिस ने आरोपित राजा के पास से नकद राशि, मोबाइल व वसीम की सोने की चेन बरामद की है। बाकी के अंग आरोपित की निशानदेही पर बरामद किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


