छत्तीसगढमानपुर

मदनवाड़ा कांड की 15वीं बरसी : नक्सली हमले में SP समेत 29 जवान हुए थे शहीद, अफसरों, नेताओं और ग्रामीणों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

 मानपुर न्यूज़ – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के कोरकोट्‌टी-मदनवाड़ा इलाके में 15 साल पहले आज ही के दिन एक बड़ा नक्सल हमला हुआ था, जिसमें एसपी समेत 29 जवान शहीद हुए थे. प्रदेश में आज इस घटना को याद किया जा रहा है. मानपुर इलाके में पुलिस विभाग, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने शहादत को सलाम किया. शहीदों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

बता दें कि 12 जुलाई 2009 को मदनवाड़ा थाने में नक्सलियों द्वारा मारे गए दो शहीद जवानों के शव को मुख्यालय ले जाने के लिए एसपी विनोद कुमार चौबे अपने काफीले के साथ निकले थे. इस दौरान मानपुर मुख्यालय से महज 6 किमी दूर ग्राम कोरकोट्टी के पास बीच सड़क माओवादियों ने बम विस्फोट कर दिया. वहीं चारो ओर से जवानों को घेरकर उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी भी कर दी. इस घटना में एसपी चौबे समेत 25 जवान शहीद हो गए. वहीं मदनवाड़ा जाने के लिए सीतागांव की ओर से निकली एक अन्य पुलिस पार्टी पर भी इसी दिन ग्राम कारेकट्टा के पास नक्सलियों ने बम विस्फोट व गोलीबारी कर दी, जिसमें औंधी थाना प्रभारी समेत दो जवान शहीद हो गए. इस तरह आज ही के दिन एसपी समेत 29 जवान शहीद हुए थे. मानपुर ब्लॉक मुख्यालय में शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन व पुलिस महकमे के आला अफसरों, जवानों समेत जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शहीदों के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!