छतीसगढ़मानपुर

स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़: आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में लिया

आरोपी शिक्षक

मोहला न्यूज धमाका –  मोहला-मानपुर जिले की मोहला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 22 जुलाई से 25 जुलाई के बीच का है, जब एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्राओं से अभद्र व्यवहार, अश्लील बातें और शारीरिक छेड़छाड़ की गई।

इस संबंध में विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा थाना मोहला में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी शिक्षक जोगीराव खोब्रागढ़े उम्र 50 वर्ष, निवासी मोहला, द्वारा लगातार छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहला में अपराध क्रमांक 72/25 के तहत धारा 75 (1) (I), 75 (1) (IV) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 व 12 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक वॉय.पी. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की पतासाजी कर 31 जुलाई को ग्राम मोहला में घेराबंदी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी ने स्वीकारा अपराध
पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसे 31 जुलाई की सुबह 10:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। परिजनों को भी इस संबंध में सूचित किया गया।

पुलिस ने संवेदनशीलता से लिया मामला
इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक ताज खान, प्रधान आरक्षक ओंकार सिंह, आरक्षक गिरीश कोमा, वीरेन्द्र रजक, महिला आरक्षक रजनी गबेल एवं सावित्री भगत की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रशासन पूरी तरह सजग है। मोहला थाना पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बाल संरक्षण के प्रति भरोसा मजबूत करती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!