छतीसगढ़मानपुर

सड़क हादसे में लेक्चरर की मौत : चंद्रपुर हाईवे में मोड़ पर बाइक फिसलने से हादसा 

Lecturer Mahendra Deshlahra

मोहला न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सड़क हादसे में एक लेक्चरर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, वे जिला मुख्यालय मोहला से विभागीय बैठक में शामिल होकर वह मानपुर की जा रहे थे। इसी दौरान राजनांदगांव, चंद्रपुर हाईवे के जबकसा मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृत लेक्चरर का नाम 49 वर्षीय महेंद्र देशलहरा, पिता पूनउराम देशलहरा था। वे ग्राम फरहद थाना सोमानी के रहने वाले थे। वह वर्तमान में अंबागढ़ चौकी के मेरेगांव स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में कॉमर्स के लेक्चरर पद पर अटैचमेंट में थे। 

विभागीय बैठक में शामिल होने गए थे मोहला

महेंद्र शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मोहला में विभागीय बैठक में शामिल होकर वह अपने निजी कार्य को लेकर मानपुर की ओर जा रहे थे। मोहला थाना से 10 किलोमीटर दूरी पर जबकसा मोड़ में उनकी बाइक अनियंत्रित गड्ढे में घुस गई और दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें आनन – फानन में मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

वनांचल ने खोया काबिल शिक्षक

अंबागढ़ चौकी मेरेगांव हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ कॉमर्स के लेक्चरर महेंद्र देशलहरा के संबंध में बताया गया कि, वे छात्रों के अध्यापन को लेकर बेहद सजक रहते थे उनके विषय में बोर्ड का परिणाम 100% तक रहा है। हादसे की खबर सुनने के बाद शिक्षा विभाग में मातम की स्थिति निर्मित हो गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!