छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

SECL खदान में ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, श्रमिकों ने मचाया हंगामा

SECL खदान में ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, श्रमिकों ने मचाया हंगामा

मनेंद्रगढ़ न्यूज धमाका – SECL हसदेव क्षेत्र में बड़ी घटना हुई है. खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यह हादसा सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी के कारण हुआ है. घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया है. यह घटना छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रामनगर ओपन कास्ट माइंस की है.

जानकारी के अनुसार, ब्लास्टिंग के दौरान जिस श्रमिक की मौत हुई है, उसकी पहचान अजय (25 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक अजय ठेकेदार द्वारा नियोजित श्रमिक था. दुर्घटना के बाद खदान में ठेका मजदूरों का जमावड़ा हो गया है. श्रमिकों में आक्रोश है और वे इस हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के प्रबंधक अधिकारी और एसडीओपी थाना प्रभारी मौजूद हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!