
मानपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुर्सेखुर्द-खुर्सेकला गांव के समीप जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मुठभेड़ में एक सक्रिय नक्सली को पिस्तौल और कारतूस के साथ जिंदा गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही नक्सलियों से जुड़ी सामग्री भी बरामद की गई है।
कैसे हुआ मुठभेड़?
6 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।
क्या बरामद हुआ?
मुठभेड़ स्थल से:
- एक पिस्तौल
- कई जिंदा कारतूस
- नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री
जब्त की गई है। बरामद वस्तुएं नक्सल संगठन की सक्रियता और उनकी रणनीतियों से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग दे सकती हैं।
एसपी करेंगे विस्तृत खुलासा
मानपुर एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना को लेकर शाम को आधिकारिक प्रेस वार्ता के माध्यम से पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की सतर्कता और सफलता का प्रतीक है। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।



