
रायपुर न्यूज़ – पुलिस के मुताबिक तीन चोर बाइक से ज्वेलरी दुकान में चोरी करने पहुंचे। दुकान की कुछ दूरी पर बाइक को छोड़ दिया। शातिर तरीके से दुकान का ताला तोड़कर सभी अंदर घुसे और वहां रखे सारे गहनों की चोरी कर ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो चोरों का फुटेज और बाइक नंबर सामने आया।इसके आधार पर ही चोरों की पहचान की गई। जिले के आरंग में कालेज गेट के सामने हेमंत ज्वेलर्स में पांच दिन पहले चोरों ने धावा बोलकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी को सोना समझकर चुरा ले गए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी। बाइक नंबर के आधार पर आखिरकार तीन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके पास से 75 हजार के गहने पुलिस ने बरामद किए हैं। दरअसल लक्ष्मी विहार कालोनी निवासी हेमंत सोनी की आरंग कालेज गेट के सामने हेमंत ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। एक जुलाई की रात में वो दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। रात करीब ढाई बजे दुकान के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि दुकान पर चोरी हुई है। दुकान से चांदी के ज्वेलरी समेत गोल्ड पॉलिश वाले आर्टिफिशियल गहने गायब मिले।
ताला तोड़कर की वारदात
पुलिस के मुताबिक तीन चोर बाइक से ज्वेलरी दुकान में चोरी करने पहुंचे। दुकान की कुछ दूरी पर बाइक को छोड़ दिया। शातिर तरीके से दुकान का ताला तोड़कर सभी अंदर घुसे और वहां रखे सारे गहनों की चोरी कर ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो चोरों का फुटेज और बाइक नंबर सामने आया। इसके आधार पर ही चोरों की पहचान की गई।
आरंग थाना पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के कैरदा मोड़,लवन निवासी सूर्या अनंत उर्फ नंकु(21), रायपुर, कालीनगर, पंडरी निवासी रवि कोशले उर्फ वीरू (26), खरोरा के प्रीतम डहरिया उर्फ पपली (18)को गिरफ्तार किया है।
