छत्तीसगढरायपुर

कटघोरा में कुएं में गिरने से 4 की मौत, सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का ऐलान

रायपुर न्यूज़ – सीएम विष्णुदेव साय ने कटघोरा के ग्राम जुराली में कुएं गिरने से चार लोगों की मौत पर शोक जताया है और 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एंकाउट एक्स पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि कटघोरा के ग्राम जुराली में कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने की जद्दोजहद में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश कोरबा कलेक्टर को दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि शुक्रवार को कटघोरा के ग्राम जुराली के डिपरा पारा में रहने वाला ग्रामीण जहरू कुंआ में गिर गया था। पिता को बचाने उसकी बेटी भी कुएं में उतरी, जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए तो दो ग्रामीण कुएं में उतरे, वे दोनों भी वापस बाहर नहीं आए। इससे कुएं के बाहर खड़े ग्रामीण डर गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चारों के शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मरने वालों में जहरू पटेल, सपीना पटेल, मनबोध पटेल और शिवचरण पटेल शामिल हैं. घटना की सूचना पर कोरबा कलेक्टर, एसपी और कटघोरा विधायक भी मौके पर पहुंचे। https://x.com/vishnudsai/status/1809171575595524513

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!