जगदलपुर न्यूज़ -. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित ऐतिहासिक दलपत सागर अब दूषित होते जा रहा है. नगर निगम की लापरवाही के चलते 5 से ज्यादा बड़े नालों का गंदा पानी सीधे दलपत सागर में जाकर उसे मैला कर रहा है. यही वजह है कि रियासत कालीन इस तालाब में जलकुंभीयां ही दिखाई पड़ती हैं. जलकुंभी को नष्ट करने विड हार्वेस्टिंग मशीन भी रोजाना चलाई जाती है. लेकिन गंदे पानी की वजह से यह जलकुंभी दुबारा पनप जाता है. आपको बता दें, दलपत सागर तालाब को दूषित पानी से बचने के लिए बालिकोंटा में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया गया है. करोड़ों रुपए खर्च कर इस ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना यह सोचकर की गई थी, ताकि शहर से निकलने वाला गंदा पानी इस ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचेगा और स्वच्छ होने के बाद ही पानी को तालाब या नदी में छोड़ा जाएगा. तालाबों और नदियों के रखरखाव और सफाई को लेकर भी NGT का साफ दिशा निर्देश है कि बगैर ट्रीटमेंट के नालों का गंदा पानी तालाबों और नदी में न जाए. लेकिन दलपत सागर को लेकर नियमों का उल्लंघन होते साफ देखा जा रहा है. वहीं इस मामले में कांग्रेस ने निगम पर दलपत सागर तालाब के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाया है. वहीं एमआईसी सदस्य नर्सिंग राव का कहना है कि बारिश में नालों का पानी दलपतसागर में नहीं जाएगा तो दलपतसागर भरेगा कैसे! नगर निगम सीधे तौर पर NGT के गाइडलाइंस को दर किनार कर निगम अपनी मनमानी करती नजर आ रही है. जबकि शहर की महापौर सफीरा साहू का कहना है की शहर में हो रही बारिश के चलते नालों के जरिए ओवर फ्लो होकर पानी तालाब में जा रहा है.
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
July 25, 2026
तुपकी की सलामी के साथ जनकपुरी से श्री मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, भक्ति में डूबा बस्तर
July 16, 2026
सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार-IED डंप बरामद
July 15, 2026
गोंचा रथयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी…🛕 भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आज, पूरे बस्तर में गूंजेगा जय जगन्नाथ का उद्घोष
June 9, 2026
09 जून 2026 // जगदलपुर में NIA के विशेष न्यायाधीश की नियुक्ति: झीरम घाटी समेत 12 बड़े मामलों की होगी सुनवाई बस्तर में न्याय की रफ्तार होगी तेज
June 8, 2026
08 जून 2026 // जब बस नहीं मिलती, तो ट्रैक्टर और पिकअप बन जाते हैं ग्रामीणों की मजबूरी सड़कों पर मौत का सफर
August 11, 2025
फरसगांव में दो दर्दनाक घटनाएं: पिता ने लगाई फांसी, बेटे ने खाया जहर; कोतबा में नाबालिग ने की आत्महत्या
January 27, 2025
बस्तर के गुमगा ग्राम पंचायत ने चुनाव से पहले ही सरपंच और पंच का चुनाव कर लिया
January 9, 2025
बलौदाबाजार पुलिस ने मोबाइल लूटकर फरार हुए तीन युवकों को किया गिरफ्तार, चाकू की नोक पर कंपनीकर्मी से मोबाइल लूटकर भाग निकले थे
November 16, 2024
डेंगू की दस्तक : 10 मरीज मिले, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन को किया अलर्ट
October 17, 2024
प्रदेश के सबसे बड़े एनकाण्टर में मारी गई 8 लाख की इनामी महिला नक्सली सोमे का अंतिम संस्कार हुआ 12 दिन बाद
Related Articles
रायगढ़ जिले के सबसे बड़े कालेज का हाल बेहाल, कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध में छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन
September 19, 2024
नाला बना मुसीबत: कई बार निर्माण मांग किए जाने के बाद भी नहीं हुआ समाधान, पार्षद खुद उतरे नाले की सफाई करने
August 8, 2024