छत्तीसगढरायपुर

रायपुर में महिला की गला दबाकर हत्या, कमरे में तीन दिन से पड़ा था शव, पति ने कमरे में झांक कर देखा तो बेड पर थी लाश

 रायपुर न्यूज़ – राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके बेडरूम में मिला है। लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला के फोन नंबर की भी जांच की जा रही है। महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि नागपुर से लौटने के बाद उसे अपने घर का दरवाजा बंद मिला और अंदर से बदबू आने पर वह कमरे के अंदर झांक कर देखा तो उसे बिस्तर पर पत्नी की लाश दिखी।

कबीर नगर थाना क्षेत्र के अटल आवास निवासी सोनू जायसवाल 26 वर्ष की हत्या होने की शिकायत उसके पति संजय जायसवाल ने दर्ज कराई है। हत्या गला दबाकर की गई है या किसी धारदार हथियार से इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगी। लाश सड़ चुकी थी, इस वजह से हत्या कैसे हुई है, इस बात का पुलिस सही ढंग से अंदाजा नहीं लग पा रही है।

पुलिस कर रही पति से भी पूछताछ

पुलिस के अनुसार महिला का पति प्राइवेट जॉब करता है। दो छोटे बच्चे हैं। घटना के समय महिला के बच्चे कहां थे, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है। पति को भी संदेह के दायरे में देख रही है। अंदर से दरवाजा बंद था तो कोई व्यक्ति बाहर से कैसे जा सकता है। पुलिस इस ओर भी जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!