आरंगछत्तीसगढ

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तहसीलदार ने जल्द बड़े पैमाने पर कार्रवाई के दिए संकेत

 आरंग न्यूज़- . नगर में अवैध प्लाटिंग और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. आरंग राजस्व विभाग, नगर पालिका प्रशासन और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने आरंग-नयापारा मार्ग पर ओड़का के पास लगभग 6 एकड़ में किए गए अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की. आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला ने बताया कि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई. लगभग 06 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग करते हुए रोड और पोल लगाया गया था, जिसे बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया. इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी खेल कुमार पटेल भी मौजूद रहे.

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण नहीं होगी बर्दाश्त : तहसीलदार

तहसीलदार सीता शुक्ला ने क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने वाले भू-माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा, आरंग क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्रवाई में अभी और तेजी आएगी. जहां भी शिकायत प्राप्त हो रही है वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है. पटवारियों द्वारा भी अवैध प्लाटिंग और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर नजर रखी जा रही है और रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है. जल्द ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!