छतीसगढ़जगदलपुर

डेंगू की दस्तक : 10 मरीज मिले, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन को किया अलर्ट

 जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर डेंगू अपनी ने दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों में शहर के कई वार्डों में 10 से अधिक डेंगू के मरीज सामने आए हैं। शहर के संतोषी वार्ड, वृंदावन कालोनी और अन्य वार्डो में जांच के दौरान डेंगू के मरीज सामने आए हैं। 

डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिले के कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों की टीम बनाकर घर- घर जाकर जांच की जा रही है। जनवरी से लेकर अब तक पूरे जिले में कुल 238 डेंगू मामले सामने आये है। ईधर शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं। 

वार्डों से आ रहे डेंगू के केस, लोगों किया जा रहा जागरूक 

स्वास्थ विभाग के प्रमुख डॉक्टर ने बताया कि, डेंगू के केश सबसे ज्यादा वार्डों से आ रहे हैं और निगम प्रशासन के साथ- साथ विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। साफ- सफाई को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जहां भी डेंगू के लार्वा देखे जा रहे हैं, उन्हें मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है और दवाइयों का भी छिड़काव कर सतर्कता बरतने के लिए कहा जा रहा है। ताकि, डेंगू जैसी गंभीर बीमारी पर अंकुश लगाया जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!