छत्तीसगढकवर्धा

अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली में उत्तीर्ण युवाओं के लिए लिखित परीक्षा 15 जनवरी से रायपुर में

कवर्धा,न्यूज़ धमाका :- भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए दुर्ग में 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली की शारीरिक एवं मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं के लिए लिखित परीक्षा 15 जनवरी 2023 रायपुर में आयोजित है। परीक्षा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन तथा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 8103638917 से संपर्क कर सकते है।

रोजगार कार्यालय द्वारा 9 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से मनी टाक्स बिजनेस, स्मार्डाे टेक्नोलॉजिस एवं भारती एयरटेल लिमिटेड, रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीव, ऑफिस स्टॉफ, पेपर कलेक्शन मैनेजर एवं डिलीवरी ब्वॉय आदि के 82 पदों पर न्यूनतम 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 7 हजार से 30 हजार रुपए प्रतिमाह दर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने साथ शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र तथा बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!