रायपुरछत्तीसगढ

15 साल तक गरीबों की सुध नही आई सत्ता हाथ से जाते गरीब याद आये :- सुशील आनंद शुक्ला

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- भूपेश बघेल का प्रभाव रमन गरीब के घर खाना खाने को मजबूर भूपेश बघेल का प्रभाव कहे या उनकी लोकप्रियता का डर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गरीब के घर खाना खाने मजबूर हो गये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 साल तक इस प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब हमने कोई तस्वीर नही देखा कि डॉ.रमन सिंह किसी रामफल के यहां भोजन किये हो और उनको मैं चुनौती देता हूं कि आपके मुख्यमंत्री रहने के दौरान यदि किसी गरीब के यहां भोजन किये हो तो उसका ट्वीट,वीडियों सार्वजनिक करे नही किया था।

ये भूपेश बघेल का प्रभाव है कि आज भारतीय जनता पार्टी का ह्दय परिवर्तन हुआ है गरीबों के घर भोजन करने जा रही है गरीबों के सुध लेने के बारे में उपक्रम कर रही है डॉ. रमन सिंह ने जो फोटो ट्वीट किया है उस फोटो से स्पष्ट लग रहा है कि रामफल धीवर के घर के सामने भोजन नही कर रहे है उनके घर के सामने पंडाल बना हुआ है संभव है भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम था उसमें भोजन कर रहे है।

और ट्वीट करके चिपका दिया रामफल धीवर के यहां भोजन कर रहे है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चुनावी वर्ष को देखते हुये भाजपा के नेताओं को कार्यकर्ता और गरीबों की याद आ रही है 15 साल तक तो भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा नेताओं के सामंती प्रवृत्ति से परेशान थे। जब अपने भ्रष्टाचार के कारण 2018 में चुनाव हार गये थे तो उसका ठीकरा भी तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं पर फोड़ा था आज भाजपाई नेता चुनावी वर्ष में रंगा सियार बनने निकले है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!