रायपुरछत्तीसगढ

भूपेश सरकार के 4 साल में हर वर्ग के साथ न्याय हुआ :- धनंजय सिंह ठाकुर

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने जो कहा सो किया कि नीति कर जनता से किए हर वादे को किया है इन 4 साल में प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल सरकार को हर वर्ग के साथ न्याय करते देखा है।

किसान, मजदूर,आदिवासी,युवा सभी के साथ कांग्रेस सरकार ने न्याय करने न्याय योजना चलाया है राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना के लोगो के जीवन स्तर में परिवर्तन ला रही है। 4 साल में 90 प्रतिशत वादों को पूरा किया गया है भूपेश बघेल सरकार ने 4 साल में किसानों के जेब में लगभग एक लाख पचास हजार करोड डाल चुकी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना गोधन न्याय योजना राजीव गांधी कृषि भूमिहीन न्याय योजना से लोगो को आर्थिक मदद मिली रही है।

उसकी तारीफ चारो दिशाओं में हो रही है।छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने कई राज्य आगे आ रहे है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल प्रदेश के किसान मजदूर महिलाएं युवाओं के लिए अन्याय काल था इस दौरान किसानों के जेब खाली रहते थे और भाजपा नेता कमीशन खोरी कर भ्रष्टाचार कर अपनी जेब और तिजोरी को भरते रहें। यही खास अंतर 15 साल के भाजपा शासनकाल 4 साल के कांग्रेस शासन काल का है 4 साल में किसानों के जेब में जब पैसा डाला गया तो छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक आई जहां मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते देशभर में आर्थिक मंदी है मायूसी है।

छत्तीसगढ़ आर्थिक मंदी की काली छाया से दूर रही है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इन 4 सालों में सभी वर्ग के हित के लिए सरकार ने काम किया है व्यापारियों को लाइफ टाइम गुमास्ता लाइसेंस दिया गया उद्योगपतियों के लिए एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से उनकी समस्याओं का हल किया गया उद्योग नीति में सुधार करने के बाद और सहूलियत देने से प्रदेश में हजारो करोड़ का निवेश आया। युवाओं को रोजगार दिया गया महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी की गई गौ सेवा की गई किसानों की सेवा की गई छत्तीसगढ़ महतारी के मान सम्मान को विश्व में अलग पहचान मिला छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार को सहेजा गया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कूद का आयोजन किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!