रायपुरछत्तीसगढ

इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा एक कार रैली का किया गया आयोजन,आइये जाने…

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा एक कार रैली का आयोजन किया गया। रायपुर नगर निगम के सभापति और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा कारों के ऊपर अंगदान के पोस्टर लगाकर राजधानी के सड़कों में घुमाया गया, ताकि लोग अंगदान के लिए प्रेरित हो। इस अवसर पर क्लब ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के दो बच्चों को गोद भी लिया।

इनरव्हील ग्रेटर की अध्यक्ष साक्षी जैन, सचिव पूजा जैन और उनकी टीम की सामूहिक पहल पर कार रैली को एक नए रूप में ट्रेजर हंट के द्वारा पूरे शहर में गाड़ियों को अंगदान के बैनर के साथ घुमाया। इसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने अंगदान के लिए शपथ भी ली। नवकार ज्वैलर के द्वारा अच्छे स्लोगन और सुंदर डेकोरेट संदेशों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह के दौरान सभापति दुबे ने कहा कि भारत में हर साल 27 नवंबर को ‘राष्ट्रीय अंग दान दिवस’ मनाया जाता है। अंग दान दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक करना और डेड बॉडी को स्वास्थ्य सेवा और मानव जाति में किए गए निस्वार्थ योगदान को पहचानना है। साथ ही मानवता में हमारे विश्वास को फिर से स्थापित करना है। भारत में अंगदान हमेशा से ही बहुत कम रहा है।

दुबे ने बताया कि मार्च 2020 में लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान 70 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिलु। महामारी के बीच, ज्यादातर लोग अस्पतालों में जाने से बचते रहे हैं, जिसके कारण अंगदान में बहुत कमी हो गया है। अंगदान में कमी का मुख्य कारण लोगों में दान की प्रक्रिया के बारे में जागरूकता की कमी है।

हांलाकि, इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर जैसे कई गैर सरकारी संगठन और सार्वजनिक संगठन इस बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, फिर भी आबादी का एक बड़ा हिस्सा इससे बेखबर है।

कार रैली के पश्चात गरिमामय समारोह में रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने अंगदान के ऊपर डेकोरेटिव का प्रथम पुरस्कार सुषमा अग्रवाल और द्वितीय प्रमिला बरलोटा को प्रदान किया। ट्रेजर हंट के प्रथम विजेता नेहा और पूजा अग्रवाल द्वितीय अमन ठक्कर व कल्पेश ठक्कर, तृतीय सोनिया नथानी रहीं। सभापति दुबे ने क्लब के इस जन जागरूकता का सहारना करते हुए कहा कि आगे इसी तरह के कार्यक्रम या क्लब द्वारा कोई भी जनहितैषी कार्य के लिए हमेशा मदद करेंगे। इसके साथ ही क्लब द्वारा अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के दो बच्चों की साल भर की पढ़ाई के लिए डोनेशन भी दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!