रायपुरछत्तीसगढ

कल 264 से अधिक शासकीय कॉलेज के अतिथि व्याख्याताओं का धरना प्रदर्शन, पदाधिकारियों के साथ कराएंगे मुंडन

ये है प्रमुख मांगे

1. अविलंब नियुक्ति के लिए 11 माह की पूर्ण कालिक अवधि

2. एकमुश्त मासिक वेतनमान

3. स्थानांतरण से सुरक्षा 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी‌ को लेकर प्रदर्शन करेंगे

रायपुर न्यूज़ अतिथि व्याख्याता संघ कल धरना प्रदर्शन करने जा रहा है. पदाधिकारियों के साथ अतिथि व्याख्याता मुंडन कराएंगे.  जानकारी के मुताबिक 264 से अधिक शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याता विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. अविलंब नियुक्ति के लिए 11 महीने की पूर्ण कालिक अवधि के साथ एकमुश्त मासिक वेतनमान की मांग कर रहे हैं. स्थानांतरण से सुरक्षा 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी‌ की मांग कर रहे हैं पांच संभाग के अतिथि व्याख्याताओं ने शासन पर सौतेला व्यवहार महसूस कर रहा है. पिछले 8 साल से अतिथि व्याख्याताओं के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं हुई है. अतिथि व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले बूढ़ा तालाब रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, मुंडन, रैली आयोजित की जाएगी.संघ के अध्यक्ष भानू प्रताप अहिरे एवं सचिव शरद कुमार तिवारी ने बताया कि दिहाड़ी 800/- की सीलिंग का वेतनमान 2011-12 से दिया जा रहा है. यूजीसी से आने वाली पूरी राशि से 20,800/- भी हमें प्रतिमाह नहीं मिल पाता है. दैनिक वेतनभोगी से मासिक वेतनमान की प्राथमिक मांग आज भी अधूरी है. वहीं नियमित प्राध्यापकों के विरुद्ध हमें दिया जाने वाली अध्यापन अवधि “एक तिहाई होती है”, जिसके बावजूद नियमितों के विरुद्ध परीक्षा परिणाम हमारे विषय में अच्छे आते हैं. इसलिए 11 माह की पूर्णकालिक अवधि की जायज मांग भी अनसुनी रखी जा रही है नवीन नियुक्ति की पदस्थापना से भी अतिथि व्याख्याता बेरोजगार हो जाऐंगे. ऐसे में हमें स्थानांतरण से सुरक्षा दी जानी चाहिए हेम सागर चौधरी ने बताया कि जन घोषणा पत्र में उल्लेख था कि किसी भी दैनिक वेतनभोगी को नहीं निकाला जाएगा. नियमितीकरण की बातें भी की गई है, लेकिन हम अतिथि व्याख्याताओं की श्रेणी अज्ञात है, संविदा/ अनियमित/ दैनिक वेतनभोगी को मिलने वाला लाभ भी नहीं दिया जा रहा है.अन्य राज्य जैसे मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, केरल में अतिथि व्याख्याताओं को यूजीसी मापदंड अनुसार प्लेन (केवल स्नातकोत्तर) को 1000₹, एम.फिल+पीएचडी धारक को 1200₹ नेट+सेट+पीएचडी धारक को 1500₹ भुगतान हो रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य में अतिथि व्याख्याताओं को प्रतिदिवस 800 के आधार पर सितम्बर से फरवरी माह तक सेवा में रखा जाता है. शासकीय अवकाशों के वेतन से वंचित रखते हैं सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री से जन चौपाल में दो बार, एवं अन्य सभी मंत्री, विधायकों से अतिथि व्याख्याता मांग करते रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार नजर अंदाज कर रही है. कल 264 से अधिक शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याता बूढ़ा तालाब रायपुर में धरना प्रदर्शन करेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!