रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी के ट्रांसपोर्टर के भाई के घर की छापे मारी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- आयकर की बड़ी टीम ने आज सुबह से कुछ देर पहले राजधानी, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में छापे की कार्रवाई शुरू की है। इस टीम में 60-65 से अधिक आयकर अफसर शामिल हैं।

टीम ने एन आर इस्पात रायगढ़ के डायरेक्टर संजय अग्रवाल के रायगढ़, ला विस्टा रायपुर में रहने वाले उनके भाई रामगोपाल अग्रवाल के घरों और दफ्तरों को घेरा है। इनके अलावा रायगढ़ गजानंद नगर के ही कोयला कारोबारी राकेश शर्मा के यहां भी कार्रवाई चल रही है।

रिंटू सिंह, जय अम्बे ट्रांसपोर्टर के मालिक जोगेन्दर के भाई के रायपुर स्थित आनंदम सिटी स्थित घर पर भी जांच शुरू की गई है। आयकर अधिकारी, भोपाल, जबलपुर और दिल्ली मुख्यालय के बताए गए हैं जो कल से ही रायपुर पहुंच गए थे। यह खबर भी मार्केट में फैल गई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!