बालोदछत्तीसगढ

दो गुट में जान से मारने की धमकी दे कर मातर के दिन जोग नाला में चाकू से किया वार,एक गंभीर रूप से घायल

बालोद,न्यूज़ धमाका :- बालोद जिले के ग्राम अर्जुन्दा के जोग नाला क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो गुट में मारपीट हो गई चाकूबाजी व हुई। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अर्जुन्दा थाने में मारपीट करने वालों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

प्रार्थी मदन सोनी ने बताया कि मिन्नी उर्फ सरीफ अली और सोनू सहारे घर में घुसकर नाती देवेंद्र को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मातर के दिन जोग नाला में चाकू से वार किया गया। इसके बाद जब इलाज करवाने अर्जुंदा के सरकारी अस्पताल पहुंचे तो वहां का दरवाजा तोड़कर 10 से 12 लोगों ने मारपीट किया। सीसीटीवी में सारे सबूत मौजूद हैं।

गंभीर हालत में नाती देवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। नाती के दोस्त ने देवेंद्र के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि मिन्नी उर्फ सरीफ अली, सोनू सहारे, अजय यादव, प्रवीण यादव ने जोग नाला में मारपीट की है।

वहीं सरीफ ने बताया कि अजय यादव, थलेश यादव, सोनू सहारे, प्रवीण यादव के साथ नाला के पास पार्टी मनाने गए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने मारपीट की। हंसिया से सिर पर वार किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!