रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर से मुंबई और कोच्चि के लिए 30 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट हो रही शुरू

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी से फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई और कोच्चि के लिए 30 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट शुरू हो रही है. यह 30 नवंबर तक रायपुर के मुंबई और कोच्चि के बीच चलेगी.

इस फ्लाइट के शुरू होने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. वहीं नागरिक उड्डयन विभाग ने घरेलू विमान सेवाओं के लिए शीतकालीन समय सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी किया है.

इसमें स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से संचालित दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, प्रयागराज, जगदलपुर, इंदौर, भोपाल, पुणे, इंदौर, जगदलपुर, भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए चल रही.

फ्लाइटों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. हालांकि विंटर सीजन में जयपुर, गोवा के लिए विमानन कंपनियों द्वारा नई फ्लाइटों का संचालन शुरू किए जाने की उम्मीद थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!