भिलाईछत्तीसगढ

युवक पर हाकी से जानलेवा हमला,पीड़ित की काफी ज्यादा हालत गंभीर है

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- पुराने विवाद का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने एक अन्य युवक पर हाकी से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सुपेला पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि निजामी चौक फरीद नगर सुपेला निवासी मोहम्मद आसिफ की शिकायत पर आरोपित दुर्गा पारा सुपेला निवासी दीपक, हड्डी गोदाम के पास फरीद नगर निवासी मुकेश और वैशाली नगर निवासी बब्बी पाजी के खिलाफ प्राथमिकी की गई है।

शिकायतकर्ता अपने दोस्त आमिर खान और मोहम्मद आजाद के साथ दुर्गा पारा मुरम खदान बिजली आफिस के पास बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान तीनों आरोपित एक कार से वहां पहुंचे और हाकी से पीड़ित मोहम्मद आजाद पर हमला कर दिया। आरोपितों ने पीड़ित के सिर पर गंभीर वार किए।

शिकायतकर्ता व उसके दोस्त आमिर खान ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपितों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित को गंभीर हालत में छोड़कर तीनों आरोपित वहां से भाग गए। इसके बाद शिकायतकर्ता वे आमिर खान ने पीड़ित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया।

जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, जिला अस्पताल से भी उसे अंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में पीड़ित की हालत काफी ज्यादा गंभीर है। घटना के बाद से तीनों आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!